Madhu Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -30-May-2022 पथ के पत्थर

पथ के पत्थर

पथ के पत्थर हमें सिखाते,
जीवन के संघर्षों को।
उतार-चढ़ाव भरा जीवन,
चलना है बस तुमको हरदम।
हार ना मानो ,थक कर ना बैठो,
कंक्रीट सी  राहे हैं‌,
बिन संघर्ष नहीं है जीवन।
पथ के पत्थर सिखलाते।
सुख दुख दोनों जीवन के हिस्से,
एहसास हमें है करवाते।
जीवन के दो होते पहलू,
यह बतलाते पथ के पत्थर।
पत्थर पत्थर जोड़ कर,
सुंदर महल बनाते हैं।
वही पत्थर यारों देखो,
जख्म घना कर जाते हैं।ए
इरादे जिनके हो प्रबल,
पत्थर में राह बनाते हैं।
दुर्गम को आसान करा दे।
सफल जीवन कर जाते हैं।
            रचनाकार ✍️
            मधु अरोरा
            6.6.२०२२

#नान स्टाप

   13
3 Comments

Reyaan

09-Jun-2022 06:43 PM

बहुत खूब

Reply

Shikha Arora

07-Jun-2022 02:07 PM

बहुत सुंदर सृजन आ० 👌👌

Reply

Raziya bano

07-Jun-2022 02:06 PM

बहुत खूब

Reply